JNVST Admission 2023: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए इस तरह फॉर्म भरें
JNVST Admission 2023: जवाहर नवोदय विद्यालय समिति पूर्ण रूप से भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही है जिसका वित्तपोषण भारत सरकार कर रहा है। अगर आप भी मेधावी छात्र है तो आप के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय समिति एडमिशन प्रक्रिया 2023 की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है क्योंकि आप सभी मेधावी छात्रों के लिए भारत सरकार द्वारा यह समिति का आयोजन किया गया है।
जिसमें आप अध्ययन कर सकते हैं और शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं जिसमें आपके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं जमा करना होता है। विद्यालय समिति द्वारा प्रतिवर्ष कक्षा 6वीं, 9वीं में प्रवेश हेतु आवेदन प्रारंभ किए जाते हैं। जो की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है, जिसका समस्त विवरण आज हमारे पेज पर देख सकते हैं।
JNVST Admission 2023
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा छठवीं और नवमी में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। आप सभी विद्यार्थी जो की पांचवी, आठवीं कक्षा में अध्ययन कर रहे हैं। आप ऑनलाइन माध्यम से जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन को पूरा कर सकते हैं |
आपको बता दें कि कक्षा छठवीं की आवेदन प्रक्रिया 2 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक आयोजित की जा रही है, जिसकी परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2023 में किया जाएगा तथा कक्षा नौवीं की आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है जिसमें विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं अब विद्यार्थी मार्च 2023 में परीक्षा में शामिल हो पाएंगे और मेरिट लिस्ट के आधार पर विद्यार्थियों को जेएनवीएसटी में एडमिशन प्राप्त होगा।
JNVST Admission 2023 – Overview
संगठन का नाम | Navodaya Vidyalaya Samiti |
के रूप में भी जाना जाता है | एनवीएस |
प्रवेश नाम | JNVST कक्षा 6 प्रवेश |
परीक्षा का नाम | जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) |
शैक्षणिक वर्ष | 2023-24 |
में प्रवेश | कक्षा 6 |
कौन आवेदन कर सकता है | सरकार के लिए कक्षा 5 वीं के छात्र। & अशासकीय स्कूल |
प्रवेश के आधार पर | जेएनवीएसटी 2023 टेस्ट |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
जेएनवीएसटी कक्षा 6 आवेदन पत्र प्रारंभ तिथि | 02 जनवरी 2023 |
अंतिम तिथि जेएनवीएसटी 2023 आवेदन पत्र | 31 जनवरी 2023 |
दर्जा | उपलब्ध |
लेख श्रेणी | आवेदन फार्म |
सरकारी वेबसाइट | navodaya.gov.in |
जेएनवीएसटी एडमिशन हेतु प्रवेश परीक्षा
जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्ययन करना हर छात्र का सपना होता है, जिसके लिए विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन को प्रतिवर्ष पूरा करते हैं। एक बार फिर से आवेदन प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है जिसके पश्चात विद्यार्थी अप्रैल 2023 में जेएनवीएसटी ऐडमिशन हेतु प्रवेश परीक्षा को पूरा करेंगे। जिसके आधार पर छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के विद्यालयों में प्रवेश प्राप्त होगा।
Ayushman Bharat Yojana List 2023: जन आरोग्य सूची डाउनलोड करें [Pdf]
जेएनवीएसटी ऐडमिशन हेतु आवेदन प्रक्रिया
- जवाहर नवोदय विद्यालय समिति www.navodaya.gov.in के आधिकारिक पेज पर जाएं।
- होम पेज पर आपके लिए सिटीजन असेसमेंट का विकल्प उपलब्ध होगा जिस पर आप क्लिक करें।
- अब आप अपनी कक्षा का चुनाव करते हुए आवेदन प्रक्रिया में जा सकते हैं।
- नया आवेदन फॉर्म उपलब्ध होगा जिसमें आप अपनी समस्त जानकारी और दस्तावेज जमा करें।
- यदि आवेदन शुल्क मांगा जाता है तो जमा कर सकते हैं।
- आपका आवेदन पूरा हो जाएगा अब आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।
जेएनवीएसटी 2023 प्रवेश सूची की जांच कैसे करें?
- जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in/पर जा सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जेएनवीएसटी सिलेक्शन लिस्ट 2023 पर क्लिक करें।
- अब नया लॉगइनपेज उपलब्ध हो जाएगा।
- लॉगइन पेज में आपके लिए राज्य जिला ग्राम पंचायत एवं अपना आवेदन क्रमांक इत्यादि विवरण दर्ज करना होगा।
- समस्त जानकारी सही प्रकार से दर्ज करते हुए आप सबमिट कर सकते हैं।
- जेएनवीएसटी सिलेक्शन लिस्ट 2023 उपलब्ध होगी जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
जेएनवीएसटी प्रकाशित सूची में अंकित की जानकारी
- छात्र का नाम
- माता पिता का नाम
- आवेदन क्रमांक
- जन्मतिथि
- प्राप्तांक
- कक्षा क्रमांक
- रोल नंबर
जवाहर नवोदय विद्यालय 2023 का संभावित कटऑफ अंक
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी विद्यार्थी जो कि ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं, आप जेएनवीएसटी एंट्रेंस एग्जाम हेतु आमंत्रित किए जाएंगे, इसके बाद श्रेणी के आधार पर कटऑफ अंक निर्धारित किए जाएंगे। अंत में मेरिट लिस्ट तैयार होगी मेरिट लिस्ट में जिन विद्यार्थियों के नाम शामिल किए जाएंगे। वह विद्यार्थी संबंधित विद्यालय में जाकर प्रवेश की पुष्टि कर सकता है।
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट यह है- www.navodaya.gov.in
नवोदय विद्यालय एडमिशन फॉर्म आयोजन कब किया जाएगा?
नवोदय विद्यालय ऐडमिशन फॉर्म भरना प्रारंभ है। आप सभी आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
Comments are closed.